Wednesday, 13 September 2023

worksheet class 5th B

 

                                            worksheet

 

Class-V Bluebell                                                  Subject- Hindi

 

 


खंड- (पठन )

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दे |     
एक बार सर्दी के दिन थे |कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी |रामदास का ओढ़ने वाला कम्बल बहुत पुराना  हो चुका था और जगह जगह से फट गया था ,इसलिए रामदास अपने कमरे में बैठा ठण्ड से काँप रहा था |अपने दादा को ठण्ड से काँपता देख पोता दौड़कर घर से नया कम्बल लेने चला गया | जैसे ही वह नया कम्बल उठाकर चला ,उसकी माँ ने पूछा ,"नया कम्बल कहाँ लेकर जा रहे हो ?" लड़का बोला ,"दादा जी को ठण्ड लग रही है |उनके लिए यह कम्बल ले जा रहा हूँ |"यह सुनकर माँ उसे डाँटते हुए बोली ," इस कम्बल को चुपचाप यहीं रख दो और अपना काम करो |"
1. मौसम कैसा था ?
गरमी (  )  सर्दी (  )   बारिश का
2.किसका कम्बल पुराना हो चुका था ?
 माँ का (  )   दादा जी का (  ) पिता जी का
3.ठण्ड के मारे कौन काँप रहा था ?
   माँ  (  )   दादा जी  (  ) कोई  नहीं 
4.बच्चा नया कंबल उठाकर चला , तो उसे किसने रोका ?
 पिता ने (  ) माता ने (  )    दादा ने ( )
5.पोता दादा जी के लिए क्या लेने घर के अंदर गया ?
कम्बल (  )  रजाई (  )     चादर ( )

खंड-ख(साहित्य)

2. शब्दार्थ करो:- टहनी, बंसी, आभूषण इकलौता , दैव

3.वाक्य बनाए:- 1.टहनी 2. आभूषण 3.उदास, जी ,इकलौता , गर्व ,बंसी

4.निम्नलिखित प्रश्नों के निर्देशानुसार उत्तर दें:-    

(क)सही उत्तर पर सही का निशान लगाओ:-

1बूँद क्या छोड़कर निकली थी?

बादलों की गोद(  )   समुद्र की गोद( )      फूलों की गोद (  )    

   2.समुद्र की ओर कौन ले गया?

बादल(  )                   हवा(  )                  बिजली(  ) 

  3.इस कविता  में किस पेड़ का नाम आया है ?

पीपल( )                  बरगद( )                  कदंब ( )

 4.बालक पेड़  पर  बैठकर  क्या   करता   है? 

जामुन खाता है( )    बाँसुरी बजाता है ( ) शोर  मचाता है ( )

  5.राजा के कितने पुत्र थे ?

दो पुत्र( )      तीन पुत्र ( )   कोई नहीं ( )

  6. भाग्य ने गडरिए के रास्ते में क्या रख दिया ?

सोने की ईट( )        कीमती जूते( )       बहुत साधन ( )

7.राजा दशरथ जंगल में क्या करने आए थे?

जंगल की सैर करने( )        श्रवण को मारने ( )   शिकार करने ( )

8. भाग्य  और बुद्धि में क्या  छिड़ गई

 बहस ( )                        लड़ाई (  )             बातचीत (  )   

9. किस की आवाज  सुनकर  माँ बहुत  खुश हो जाती है ?

  गाने की आवाज  ( ) पुत्र की आवाज  ( ) बाँसुरी की आवाज (  )   

10.पुत्र पेड़ से उतरकर  कहां छुप जाता है ?

   माँ के आँचल  में ( ) पतों के बीच में(  दोनों में से कही भी नही(  )   

 ख ) रिक्त स्थान भरो  :-      

  1. भाग्य और बुद्धि में --- छिङ गई

  2. बूढ़े माता-पिता को --------  लगी।

  3. एक दूसरे ---   का व्यापारी उस रास्ते से आया।

  4. श्रवण कुमार अपने माता-पिता का ----------- पुत्र था।

  5. ------- बादलों की गोद से निकली

(ग)सही मेल मिलाओ:-  

 आज्ञाकारी          जिससे कभी मृत्यु ना हो

प्राणप्रिय             जो प्राणों की तरह प्रिय हो 

  अमर                 आज्ञा को मानने वाला

 5.निम्नलिखि प्रश्नों के उत्तर दें :-            

1. बूँद कहाँ जाकर गिरी ?

2.अंत में बूंद क्या बनी ?

3.श्रवण के माता -पिता  अकेले तीर्थ 4.यात्रा क्यों नहीं कर सकते थे ?

5.व्यापारी ने गडरिये को क्या देकर जूते ले लिए?

6.भाग्य और बुद्धि में से किसकी जीत हुई?

 7.बालक कितने पैसे वाली बाँसुरी मांग रहा है ?

8.कदंब के पेड़ से नीचे उतर कर बालक क्या करता?

खंड- (व्याकरण)

6.प्रश्न-निम्न  प्रश्नों के उत्तर दें :-                          

        प्रश्न 1- संज्ञाकीपरिभाषालिखें ?

        प्रश्न 2 -वाक्य के कितने अंग होते हैं? उनके नाम लिखो ?

        प्रश्न 3 -वाक्य  किसे कहते हैं

 निर्देशानुसार कीजिए:-

7.दिए गए वाक्यों में उद्देश्य पर गोला लगाएँ और विधेय को रेखांकित कीजिए:-

1.गौरव ने बहुत मेहनत की है।

2. महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता हैं|

3.मधु खेल रही है

4.साहिल कर से घूमने गया

   8.दिए गए वाक्यों में सही या गलत निशान लगाइए-                   

      1. भारत एक विशाल देश है |

      2.अमन ने जमकर होली खेली  |

9.कोष्ठक में दिए गए उचित सर्वनाम शब्दों से खाली जगह भरिए-

1.बाहर-------- आया है।   (कुछ/कोई)

2.-----   किसी ने बचा लिया।   (मैं /उसे)

 3.दूध में ----- गिर गया।  (थोड़ा /कुछ)

 10.दिए गए सर्वनाम शब्दों की मदद से खाली जगह भरिए

( वह ,तुम , आप, स्वयं  )

मैं अपना काम ------ करूंगी

2   ------- मेरी बहन छाया है

3  ------   क्या बना रही हो ?

4 ------- कहीं जा रही हो ?

 

11.दिए गए शब्दों के लिंग बदले :-                                            

1.लड़का 2. बेटा 3. नर 4. चाचा  5. देव 6.सुत

12.दिए गए शब्दों के वचन बदले :-

1.बहन  2.किताब 3.पुस्तक 4.  बरात  5.पलक  6.दीवार

13.विलोम शब्द लिखें ::

   1. पाप  2.न्याय 3. गुण   4.धर्म 5.अपना 6.हार 

14.दिए गएअनेक शब्दों के लिए उचित एक सही शब्द चुने-   

1.भाषण देने वाला

  वक्ता ( )           दर्शक( )      अनुज ( )

2.जोआदर के योग्य हो

आदरणीय ( )      अत्याचारी ( )        ज्ञानी( )

3. सुनने वाला

  श्रोता  वक्ता दर्शक

4.जो छोटा भाई हो

अनुज( )             अग्रज ( )    अनाथ ( )

 

5.अत्याचार करने वाला

अत्याचारी    ( )परोपकारी ( )    अपराधी ( )

 15.सही पर्यायवाची शब्दों पर गोला लगाएं :-      

 1.वायु-  हवा   पवन    चपला

 2. शेर - चीर    केसरी    वनराज

 3.रात्रि-  केसरी    निशा    रात

 4. नदी - सरिता     तटिनी     वायु

   15.दिएगएअनेकार्थीशब्दोंकेभिन्नअर्थलिखिए:-

  1. फल -   _______ ,     ___________             

  2.हार -   _______ ,     ___________             

   3.वार-  ___________ ,   _________

 

    16.मुहावरोंकासहीअर्थलिखें :-                                       

   1.आकाश पाताल एक करना

   2.आँखों में धूल झोंकना

   3.अँगूठादिखाना

   4.नाकमेंदमकरना

 

खंड-(लेखन)

प्रश्न 17-जीवन में खेलकूद का महत्व विषय पर अनुच्छेद लिखें :   

प्रश्न18-परीक्षा में सफलता मिलने पर मित्र को बधाई पत्र लिखें:

                                       

 

 

 

No comments:

Post a Comment